फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : झज्जर में आधे शहर में खिली धूप तो आधे शहर में छाया कोहरा

झज्जर शहर में शुक्रवार को मौसम का अजीब नजारा देखने को मिला। शहर के एक हिस्से में सुबह धूप निकली हुई हैं तो दूसरे हिस्से में घना कोहरा छाया हुआ हैं। लोग भी यह देखकर अचंभित हैं। शहर से छिकारा चौक से बहादुरगढ़ रोड की तरफ सुबह बादलवाही थी, लेकिन दिन निकलने के साथ धूप निकल आई जबकि दूसरी तरफ भगत सिंह से आगे रोहतक रोड और सभी बाईपास पर गहरी धुंध छाई हुई हैं। वहा दृश्यता भी शून्य रही। वाहन चालक लाइट जलाकर अपनी मंजिल तक गए। अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 11 डिग्री दर्ज किया गया। अब 1 फरवरी और उसके बाद 4 फरवरी को भी एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है, क्योंकि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सम्पूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में हवाओं की दिशा में बदलाव देखने को मिला। सम्पूर्ण इलाके में हवाएं उत्तरी पश्चिमी से बदलकर दक्षिणी पूर्वी हों गई है। आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम गतिशील और परिवर्तन शील बना रहेगा और साथ ही साथ तापमान में उतार चढाव देखने को मिलेगा। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में कहीं कहीं हल्का कोहरा देखने को मिलेगा। एक फरवरी को हरियाणा एनसीआर दिल्ली में कहीं कहीं हल्की बिखराव वाली बारिश बूंदा-बांदी की गतिविधियों की संभावना बन रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें