फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: कोयलपुर गांव में हाई ट्रांसमिशन लाइन पर चल रहे काम को किसानों और प्रशासन में तनाव

पॉवर ग्रिड के लिए निकाली जा रही बिजली की हाई ट्रांसमिशन लाइन पर चल रहे काम को लेकर दूसरे दिन भी किसान और प्रशासन में तनाव की स्थिति बनी हुई है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल काम शुरू करवाने के लिए पहुंच गया है, लेकिन किसान काम नहीं शुरू होने पर अडे़ हैं। किसानों का आरोप है कि जहां पर लाइन बिछनी है, उस खेत में दो एकड़ में फसल कटी हुई है और बाकी फसल को प्रशासन काटने नहीं दे रहा। उसी पर बुलडोजर फिरवाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन वह ऐसा नहीं होने देंगे। इसका विरोध जारी है। किसान अपनी मांग को लेकर धरने पर भी बैठे हैं। बता दें कि जिले के 36 गावों से होकर गुजरने वाली हाई ट्रांसमिशन लाइन के लिए अलग-अलग गांव को अलग-अलग मार्केट रेट के आधार पर मुआवजा दिया जा रहा है। मुआवजा राशि से नाखुश कोयलपुर गांव के किसानों ने सोमवार को काम को रुकवा दिया था। पावर ग्रिड के काम को करवाने के लिए पुलिस भी पहुंची, लेकिन काम शुरू नहीं हो पाया था। मंगलवार सुबह फिर से प्रशासन काम शुरू करवाने के लिए पहुंचा, लेकिन ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। गांव में पावर ग्रिड की ओर 9 बड़े टावर लगाए गए हैं। गांव के लिए आसपास के गांव से भी कम मार्केट रेट किसानों की जमीन के लगाए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें