फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में सड़क हादसे में किसान की मौत, तीन घायल

ग्वालिसन गांव के पास अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी, जिसमें एक की मौत हो गई जबकि महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। जानकारी के अनुसार गांव खेड़ी होशियारपुर निवासी युद्धवीर, परमवीर और उसकी मां और बलवान सिंह कार में सवार होकर झज्जर की तरफ आ रहे थे। परमवीर अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। जब सभी ग्वालिसन के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी, जिसमें 38 वर्षीय युद्धवीर की मौत हो गई जबकि परमवीर, उसकी मां और बलवान घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक युद्धवीर सुबह अपने भाई परमवीर के साथ गाड़ी में निकला था। झज्जर जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से कार में लोग घायल हो गए। पास में ही होटल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह परमवीर और उसकी मां व युद्धवीर और बलवान सिंह कार में सवार होकर झज्जर की ओर जा रहे थे, तभी हादसा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें