फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : झज्जर में पारिवारिक विवाद ने ली जान, जेठ ने कुल्हाड़ी से भाभी की हत्या

प्रिया कॉलोनी में पारिवारिक विवाद के चलते एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 52 वर्षीय महिला सुनीता की उसके जेठ राजबीर ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या करने का भी प्रयास किया, जिसे गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सुनीता और उसके जेठ के बीच मकान को लेकर विवाद चल रहा था, जो इस खूनी वारदात की वजह बन गया। घटना सोमवार देर शाम की बताई जा रही है। पुलिस को सूचना रात करीब साढ़े 11 बजे मिली, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना की सूचना मिलते ही एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को मौके पर बुलाया गया। जांच के बाद पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर नागरिक अस्पताल भिजवाया। हत्या के बाद राजबीर ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों ने जब उसे गंभीर हालत में देखा तो तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने किया मामला दर्ज झज्जर पुलिस अधीक्षक (एसपी) धर्मबीर के अनुसार, मृतका की बेटी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और सभी संभावित कारणों को खंगाला जा रहा है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने महिला का शव उसके परिजनों को सौंप दिया। इस घटना से इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है, और लोग इस पारिवारिक विवाद के खूनी अंजाम से स्तब्ध हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें