फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी मालिक ने बिजली अधिकारियों पर लगाया रिश्वत लेने का आरोप

संवाद भवन में जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने शिरकत की। बैठक में बहादुरगढ़ निवासी बिजेंद्र ने अपनी शिकायत रखी थी कि उसका फैक्टरी का मीटर जल गया था, जिसे बिजली निगम उतारकर ले गया था। उसे लगाने के लिए जेई और अन्य अधिकारियों ने रिश्वत मांगी। जेई ने पहले आठ हजार मांगे, फिर छह हजार में बात हुई। दो दिन बाद जेई ने 20 हजार मांगे। उसका मीटर बिजली निगम के पास हैं, लेकिन उसके बिल बढ़ाकर एक लाख 25 हजार कर दिया हैं जबकि पहले 25 हजार बिल था। उसे विभाग बढ़ा रहा हैं। फैक्टरी मालिकों ने पैसे इकट्ठे करके बिजली अधिकारियों को रिश्वत के पैसे दिए। इस मामले में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने बिजली निगम के अधिकारियों को कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए। साथ कि फैक्टरी मालिक का मीटर लगाने के आदेश दिए। इसमें कुल 16 मामले रखे गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें