फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ नगर परिषद में कर्मचारियों की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

बहादुरगढ़ नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर परिषद बहादुरगढ़ में कर्मचारियों की क्रमिक भूख हड़ताल लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल में कुल 12 कर्मचारी शामिल रहे, जिन्होंने अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्वक विरोध दर्ज कराया। भूख हड़ताल की अध्यक्षता इकाई प्रधान राजेश, इकाई सचिव अमित, वरिष्ठ उपप्रधान लीलाराम तथा जिला प्रधान राजेंद्र तूषामड ने की। इस दौरान राज्य संगठनकर्ता राजपाल बहादुरगढ़ ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उनके संघर्ष को जायज बताया और एकजुट रहने का आह्वान किया। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को फूल-मालाएं पहनाकर उनका हौसला भी बढ़ाया गया। क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठने वालों में जिला ऑडिटर संदीप, इकाई सचिव अमित, उषा, जय भगवान, अनीता, अजय, सतेय, रजनी, सरोज, बाला, शीला और सुनीता शामिल रहे। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं प्रशासन की ओर से अब तक कोई सकारात्मक पहल सामने नहीं आई है, जिससे कर्मचारियों में रोष बना हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें