फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: ट्रांसफर के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने अधिकारियों के खिलाफ की नारेबाजी

कर्मचारियों के ट्रांसफर के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने यूनिट स्तर पर बिजली निगम प्रांगण में सुबह 10 बजे से 4 बजे विरोध प्रदर्शन कर निगम अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन बेरी यूनिट के प्रधान कुलदीप की अध्यक्षता में किया गया। यूनिट प्रधान कुलदीप का कहना है कि बिजली निगम अधिकारियों की ओर से पिछले दिनों बेरी व झज्जर डिवीजन में अधिकारियों ने 32 कर्मचारियों का ट्रांसफर बहादुरगढ़ में कर दिया हैं। कर्मचारियों ने इससे पहले सब यूनिट स्तर धरना दिया था। कर्मचारियों का ट्रांसफर वापस नहीं हुआ। अब कर्मचारियों ने दो दिवसीय यूनिट स्तर पर धरना शुरू किया है। अगर अधिकारी कर्मचारियों की मांग नहीं मानते हैं तो उसके बाद सर्कल स्तर पर कर्मचारियों का धरना शुरू होगा। अगर कर्मचारियों का ट्रांसफर वापस नहीं किया तो आंदोलन ओर तेज होगा। धरने में सब यूनिट प्रधान अमित हुडृडा, हरेंद्र, अमित डीघल, सिकंदर, कर्मबीर, फोरमैन अरविंद, वेदपाल, हरिपाल, सोहन, राकेश खुड़िया, पवन, रमेश सैन, प्रदीप ढाका, नीरज मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें