फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरी में बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन 11 से 13 अगस्त तक हड़ताल की दी चेतावनी

बेरी। प्रदेश सरकार की नीतियों, स्मार्ट मीटरिंग योजना, गुरूग्राम-नूंह में पैरेलल लाइसेंस जारी करने और नया कृषि वितरण निगम बनाने के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने 11 से 13 अगस्त की प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के उद्देश्य से आज बेरी डिवीजन प्रांगण में कर्मचारियों ने विरोध-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विभिन्न यूनिटों के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर एकजुटता का परिचय दिया। कर्मचरियों का विरोध प्रदर्शन यूनिट प्रधान कुलदीप लाकड़ा की अध्यक्षता में किया गया। यूनिट प्रधान कुलदीप लाकड़ा ने बताया कि राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर दो दिवसीय विरोध प्रदर्शन की शुरूआत की गई। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के हितों, श्रम अधिकारों, जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रस्तावित हड़ताल को सफल बनाने के लिए सभी कर्मचारियों को संगठित होकर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति उसकी एकता में निहित है और जब कर्मचारी एकजुट होकर अपनी बात रखते हैं तो उनकी आवाज़ अधिक प्रभावी ढंग से सामने आती है। इस मौके पर यूनिट सचिव चंद्रकांत, यूनिट में उप प्रधान अमित हुडृडा, विकास, नवदीप वर्मा, अनिल दीक्षित मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें