फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: भारत सरकार द्वारा ब्रह्माकुमारी के सहयोग से चलाई जाएगी नशे के प्रति जागरूकता

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय और भारत सरकार द्वारा नशे के खिलाफ जागरूकता को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसको लेकर सरकार के साथ एमओयू तीन साल के लिए साइन किया गया है। यह जानकारी ब्रह्माकुमारी शैली बहन ने पत्रकारों से बातचीत में दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत अलग अलग 30 वाहन तैयार किए गए है जो प्रदेश भर के शहरों व गांवों में जाकर नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करेंगें। उन्होंने बताया कि एलईडी स्क्रीन के माध्यम से नशे से होने वाले नुकसान के बारे बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा राजयोग मेडिटेशन करवाया जाता है ताकि वे प्रभु के नाम का नशा करे और अपने जीवन को सकारात्मक दिशा की तरफ लेकर जाए। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के दौरान संबंधित व्यक्ति के परिजनों को भी शामिल करते है ताकि वे नशा छोड़ रहे अपने परिजन का उत्साह बढ़ा सके। उन्होंने बताया कि नेहा वर्तमान समय में युवा पीढ़ी को अपनी गिरफ्त में ले रहा है। ब्रह्माकुमारी बहन वंदना ने बताया कि टोहाना के ब्रह्माकुमारी सेंटर पर राजयोग मेडिटेशन का 7 दिन का कोर्स फ्री करवाया जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें