करनाल में डॉक्टर के साथ मारपीट मामले में झज्जर के डॉक्टरों ने भी वर्क सस्पेंड रखा। इससे मरीजों को परेशानी हुई। मरीजों की ओपीडी स्लिप भी नहीं कटी गई। केवल आपातकालीन में मरीजों को इलाज मिला। ओपीडी में डॉक्टर्स नहीं होने के कारण मरीजों को वापस जाना पड़ा। मरीज के साथ आए माजरा निवासी जोगिंदर ने बताया कि उसके पोते को कुत्ते ने काट लिया हैं। इंजेक्शन तो लग गया, लेकिन दवाई नहीं मिली। दवा काउंटर पर बोला गया कि पर्ची काउंटर यां डॉक्टर्स से आज की तिथि लिखवाकर लाओ, लेकिन कोई नहीं मिला। इससे दवाई भी नहीं मिली। छारा निवासी जोगिंदर ने बताया कि कमर में फोडा निकाल आया हैं। वो दिखाने आया था, लेकिन डॉक्टर नहीं मिले।