आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीश कुमार ने कहा कि भाजपा के कथित तौर पर गढ़े गए शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पर दर्ज केस में अदालत के फैसले के बाद सत्य की जीत हुई है। न्यायालय के निर्णय ने साफ कर दिया कि सच्चाई और कानून सर्वोपरि हैं। इस दौरान आप नेताओं ने ढोल की थाप पर खुशी जाहिर की और लड्डू बांटे। प्रदेश संयुक्त सचिव सुरेंद्र नागल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की छवि खराब करने के लिए एजेंसियों के दुरुपयोग की साजिश अब उजागर हो चुकी है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। आप नेता रजय कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को केवल अरविंद केजरीवाल को बदनाम करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल एक कट्टर ईमानदार नेता हैं जिन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल प्रस्तुत किए। भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील है कि साजिशकर्ताओं का साथ छोड़कर सच्ची देशभक्ति के लिए आम आदमी पार्टी का साथ दें। भगवान का आशीर्वाद सदैव अरविंद केजरीवाल के साथ है। इस अवसर पर महिला जिला अध्यक्ष अभिता द्विजा, युवा जिला अध्यक्ष चंद्रमोहन शर्मा, धर्मेंद्र पांचाल, शैलेश कांगड़ा, नरेश वाल्मीकि, शिवकुमार, रवि मौजूद रहे।