जिले के अलग-अलग खेल मैदानों में सोमवार से लड़कों की अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 आयु वर्ग में जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस दौरान सभी जिले सभी खिलाड़ियों ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया गया। शिक्षा विभाग की तरफ से पूरे हरियाणा में स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं को आयोजन किया जा रहा है। जिले के अलग-अलग खेल मैदानों में फिलहाल लड़कों की जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित कराई जा रही है। इससे पहले खंड स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। खंड स्तरीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता के चयनित खिलाड़ी अब जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में प्रदर्शन कर रहे है। सोमवार को बहादुरगढ़ रोड स्थित नेहरू कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में अंडर-14 व अंडर-19 आयु वर्ग के लड़कों की क्रिकेट ट्रॉयल आयोजित कराई गई। वहीं राजीव गांधी खेल स्टेडियम तलाव में एथलेटिक्स की प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। जिले के पांचों ब्लॉक झज्जर, साल्हावास, मातनहेल, बेरी व बहादुरगढ़ के खिलाड़ियों के जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया। वहीं बचे हुए खेलाें की जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता आगामी दिनों में आयोजित कराई जाएगी।