फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में जिला स्तरीय किसान जागरूकता शिविर, 500 किसानों ने लिया लाभ

बहादुरगढ़ में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के निर्देशानुसार 19 फरवरी 2026 को उपमंडल कृषि कार्यालय (पुरानी तहसील के पास) में जिला स्तरीय किसान जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। उपमंडल अधिकारी सुनील कौशिक की अध्यक्षता में किसानों को एग्री स्टैक किसान आईडी पंजीकरण, पोषक अनाज, प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, पीएम किसान योजना व पशुपालन योजनाओं की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने मिट्टी की उर्वरता, पौधा संरक्षण और बाजरा मूल्यवर्धन पर मार्गदर्शन किया। पराली न जलाने व प्राकृतिक खेती में योगदान देने वाले 9 किसानों को सम्मानित किया गया। शिविर में लगभग 500 किसानों ने भाग लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें