फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: श्याम बाबा की निशान यात्रा में झूमे श्रद्धालु

शाहिल शर्मा Updated Sun, 01 Mar 2026 04:15 PM IST

बेरी में श्याम दीवाने सेवा मंडल बेरी की ओर से श्याम बाबा की 101 निशान यात्रा निकाली गई। वहीं मंत्रोच्चारण तथा पूजन विधि से सभी निशानों की पूजा-अर्चना करवाई। पूजा-अर्चना करने के बाद भव्य निशान यात्रा अग्रवाल धर्मशाला से शुरू होकर देवी मंदिर वाली गली, बजारी मौहल्ला, मेन बाजार, शिव चौक, बस स्टैड़,बालाजी मंदिर से होते हुए वापिस अग्रवाल धर्मशाला में पहुंची। डीजे की धुन श्याम बाबा के भजनों पर जमकर झूमे श्रद्धालु। भव्य निशान यात्रा में खाटू श्यामजी की भव्य झांकी आकर्षण केंद्र रही। झांकी को फूलमालाओं के साथ सजाया गया। निशान यात्रा में हाथों में बड़े-बड़े निशान लेकर चल रहे थे। मंडल के सदस्यों ने बताया कि मंडल की तरफ से दिन में बाबा श्याम की निशान यात्रा निकाली गई और अग्रवाल धर्मशाला में श्याम बाबा के भजनों का गुणगान किया गया। इस मौके पर पवन उर्फ छांगा, पंकज शर्मा, धमेंद्र, कृष्ण सहित श्याम भक्त मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें