फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ बाईपास पर अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़, मौके पर तनाव

शहर के बाईपास क्षेत्र में बनी अवैध कॉलोनी पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए तोड़फोड़ की। यह कार्रवाई डीटीपी अंजू के नेतृत्व में की गई। सोमवार को टीम जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंची और अवैध रूप से किए गए निर्माण को हटाने की प्रक्रिया शुरू की। कार्रवाई की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कॉलोनी निवासी मौके पर एकत्र हो गए, जिससे कुछ समय के लिए टकराव जैसी स्थिति बन गई। हालात को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की जा रही है। फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें