फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: धरने पर बैठे जूनियर इंजीनियर की मांगों का हुआ समाधान, धरना समाप्त

शहर के सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के प्रांगण में पिछले चार दिनों से धरने पर बैठे जूनियर इंजीनियर की मांगों का समाधान हो गया। सिंचाई विभाग की मैकेनिकल एक्सईएन और हरियाणा डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन के बीच मांगों को लेकर सहमति बनी। इसको लेकर सिंचाई विभाग की एक्सईएन की तरफ से हरियाणा डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन के पदाधिकारियों को लिखित में पत्र दिया गया। ये था मामला जिले में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के दो जेई की दो महीनों में दो दिनों की सैलरी कटौती को लेकर हरियाणा डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन के बैनर तले जूनियर इंजीनियर धरने पर बैठ गए। इसको लेकर वीरवार को एसोसिएशन को अलग-अलग खाप पंचायतों व सरपंचों का समर्थन भी मिला। इस दौरान धरने पर बैठे हरियाणा डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन के पदाधिकारियों को सहरावत खाप, अहलावत खाप व सरपंचों सहित अलग-अलग लोगों का समर्थन मिला। वहीं हरियाणा डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना था कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं किया जाता वह धरने पर बैठे रहेंगे। इसके चलते वीरवार को सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की मैकेनिकल एक्सईएन प्रतिभा मुदगिल और हरियाणा डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन के बीच मांगों को लेकर सहमति बन गई। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि वीरवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों व एक्सईएन प्रतिभा के बीच समस्या का समाधान कराने को लेकर बैठक हुई। इसके बाद एक्सईएन प्रतिभा ने एसोसिएशन की मांगों का समाधान करने का आश्वासन दिया। वहीं इसको लेकर एसोसिएशन को लिखित में एक पत्र भी दिया गया है। वहीं इसी के चलते हरियाणा डिप्लोमा एसोसिएशन के पदाधिकारियाें ने अपना धरना समाप्त कर दिया

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें