फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में डूसू प्रधान आर्यन मान के घर पहुंचे दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह

-बोले-जंतर-मंतर का प्रदर्शन छात्रों का नहीं बल्कि राजनीतिक एजेंडा था, भाजपा सरकार ने नीट परीक्षा दोबारा कराकर युवाओं का भविष्य बचाया बहादुरगढ़। दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह शनिवार को डूसू प्रधान आर्यन मान के घर पहुंचे। यहां पहुंचने पर लोवा कलां सत्रह के प्रधान अशोक मान व अन्य गणमान्य लोगों ने उनका फूल मालाओं व बुके भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान रविंद्र इंद्राज सिंह ने कहा कि परिवारों से जुड़े रहना और आत्मीय संबंध बनाए रखना उनकी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली में परिवारों से संवाद और संपर्क बनाए रखने की परंपरा रही है। नीट परीक्षा और जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन को लेकर मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है। इसलिए वह लगातार नए-नए एजेंडे खड़े करने का प्रयास करता है। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा में पेपर लीक की घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार ने युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए जल्द दोबारा परीक्षा कराई और समय पर परिणाम भी घोषित किए। उन्होंने दावा किया कि जंतर-मंतर पर हुआ प्रदर्शन वास्तविक छात्रों का आंदोलन नहीं था, बल्कि एक राजनीतिक संगठन और विपक्ष से जुड़े लोगों द्वारा संचालित कार्यक्रम था। उनके अनुसार इस प्रदर्शन का उद्देश्य देश में भ्रम और अराजकता का माहौल बनाना था। लाठीचार्ज के सवाल पर रविंद्र इंद्राज सिंह ने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज नहीं हुआ, बल्कि प्रशासन ने अराजकता को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर तैनात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी इस दौरान जोखिम उठाया और अपनी जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने मीडिया से अपील की कि किसी भी घटना का केवल एक पक्ष नहीं, बल्कि प्रशासन का पक्ष भी सामने लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा को लेकर यदि कहीं चूक हुई भी थी तो सरकार ने तुरंत दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की, उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा और दोबारा परीक्षा कराकर छात्रों का नुकसान नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि यही एक जिम्मेदार सरकार की पहचान है। रविंद्र इंद्राज सिंह ने बताया कि उनकी कई छात्रों और युवाओं से बातचीत हुई है। उन्होंने दावा किया कि अधिकांश युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार पर विश्वास जताया तथा देश विरोधी गतिविधियों का विरोध किया। इस अवसर पर अशोक मान, दलबीर मान, सिकंदर मान, पूर्व पार्षद युवराज छिल्लर, सनवीर दलाल, पप्पू दलाल, माल्हड़ पहलवान, अजीत सिंह, दीपक गौड़, कृष्ण जून, बल्लू राठी, नरेंद्र दलाल और राजेश पहलवान सहित अनेक कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें