फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में दीनबंधु छोटूराम धर्मशाला समिति चुनाव, नामांकन प्रक्रिया शुरू, 1 मार्च को मतदान

नवीन दलाल Updated Mon, 09 Feb 2026 12:28 PM IST

बहादुरगढ़ की प्रमुख दीनबंधु सर छोटूराम धर्मशाला समिति के कार्यकारिणी चुनाव को लेकर आज नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रधान सहित पांच पदाधिकारियों (प्रधान, उप-प्रधान, सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष) तथा 16 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नामांकन फॉर्म भर रहे हैं।समिति के कॉलेजियम के 91 निर्वाचित सदस्यों में से चुनाव लड़ने के इच्छुक सदस्य आज से नामांकन जमा कर रहे हैं। नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन मंगलवार निर्धारित है, जबकि मतदान की तारीख 1 मार्च रखी गई है।चुनाव प्रक्रिया में समिति के संस्थापक सदस्यों तथा कॉलेजियम के निर्वाचित सदस्य ही मतदान करेंगे। यह चुनाव समिति की कार्यकारिणी गठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे धर्मशाला के प्रबंधन और गतिविधियों पर असर पड़ता है।समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों में चुनाव को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें