महाशिवरात्रि पर बुधवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं की जलाभिषेक करने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। हर कोई हर हर महादेव, बोल बम बम के जयकारे लगा रहा था। वहीं कावाड़ियों ने भी सबसे पहले रात को अपनी कावड़ भगवान शिव को अर्पित की। मंदिरो में भक्तिमय माहौल बना हुआ हैं। अल सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचना शुरू हों गए थे। शहर के बाबा कांशी गिरी मंदिर, बाबा प्रसाद गिरी मंदिर, आर्य नगर स्थित शिव मंदिर, पुराना बस स्टेंड पर स्थित मंदिर सहित सभी मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ रही।