रक्षाबंधन का त्यौहार आज धूमधाम से मनाया जा रहा हैं। रक्षाबंधन पर जहां हरियाणा रोडवेज की बसों में फ्री सफर महिलाएं कर रही हैं, वहीं ट्रेनों में भी जबरदस्त भीड़ हैं। ट्रेनों में भी सीट नहीं मिलने पर लोगों को खड़े होकर सफर करना पद रहा हैं। आमतौर पर यात्रियों के नाम पर खाली दिखने वाले झज्जर रेलवे स्टेशन पर रक्षाबंधन पर खूब भीड़ दिखी। शनिवार को सुबह रेवाड़ी से रोहतक होकर जींद जाने वाली ट्रेन पर आम दिनों की अपेक्षा ज्यादा भीड़ दिखी। रेलवे स्टेशन परिसर भरा हुआ नजर आया। ट्रेन में चढ़ने के लिए भी लोग जद्दोजहद करते हुए नजर आए। सीट नहीं मिलने पर यात्रियों ने नीचे बैठकर और दरवाजों के पास बैठकर यात्रा की।