शहर के श्री बुद्धों माता मंदिर में बुधवार को माता के दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बुद्धों माता मंदिर में पहुंचकर माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके अलावा माता गेट से बुद्धों माता मंदिर तक मेला भी लगाया गया। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बुधवार के दिन व्यवस्था को संभाले रखा ताकि श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना ना करना पड़े। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी होली व दुल्हेंड़ी पर्व के बाद बुधवार को शहर के श्री बुद्धों माता मंदिर श्रद्धालु माता के दर्शन करने के लिए पहुंचे। इस दौरान शहर व आसपास के गांव से हजारों की संख्यां में श्रद्धालु श्री बुद्धों माता मंदिर में पहुंचे और माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंगलवार रात 12 बजे के बाद से ही श्री बुद्धों माता मंदिर में दर्शन होने शुरू हो गए थे और बुधवार दोपहर करीब 12 बजे तक दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। वहीं सुबह करीब तीन बजे से सात बजे तक बुद्धों माता मंदिर में श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ रही। मंदिर कमेटी के सदस्यों की तरफ से बुद्धों माता मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए पूरी व्यवस्था कर रखी थी ताकि मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की पेरशानी ना हो। वहीं इसके अलावा मंदिर परिसर से माता गेट तक मेला भी लगाया गया, इसमें माता के दर्शन करने बाद बच्चों ने जमकर खरीददारी की। मंदिर कमेटी के सदस्यों में प्रधान मेहर सिंह, उपप्रधान जितेंद्र लोहचब, शीशुपाल मलिक, नीटी गहलोत, बलवान, बाले सेठ, सुनील, प्रकाश, ओमप्रकाश, सुभाष सैनी, सोनू, चिराग लोहचब, अनूप सैनी, होशियार सिंह गहलावत, जोगिंद्र गहलावत व सुभाष गुज्जर ने मंदिर कमेटी के कार्यों में अपना सहयोग दिया।