उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गांव कबलाना के पास स्थित सिद्ध बाबा पालनाथ आश्रम में आयोजित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा और आठमान भंडारा कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर एक बजे तक उनके आने का अनुमान है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत बालक नाथ कर रहे हैं। देश-विदेश से सैकड़ो साधु-संत पहुंच चुके हैं। उनकी आवाभगत की जा रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगभग दोपहर एक बजे कार्यक्रम में पहुंचेंगे और श्रद्धालुओं के साथ धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि भीड़-प्रबंधन और वीवीआईपी मूवमेंट में कोई बाधा न आए।