फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में बाल विवाह के खिलाफ बाल विवाह मुक्ति रथ ने शहर में चलाया जागरूकता अभियान

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर, एमडीडी आफ इंडिया संस्था के संयुक्त तत्वावधान में शहर में जागरूकता अभियान। इस बाल विवाह मुक्ति रथ का समर्थन अतिरिक्त उपायुक्त जगनिवास, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी खुशी कौशल, जिला सूचना एवं लोक संपर्क अधिकारी सतीश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग सपना, रामअवतार यादव, पवन छिल्लर, ध्यान सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अमित बंसल, बहादुरगढ़ नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी, ब्लाक समिति चेयरमैन जगदीप राठी, बाक्सिंग में कांस्य पदक विजेता शगून और उनके कोच हितेश देशवाल ने किया। जिला समन्वयक मनोज कुमार ने बताया कि कोई भी व्यक्ति जो बाल विवाह करवाता है या उसको बढ़ावा देता है या उसमें सहायता करता है तो 112 नंबर व 181 नंबर पर फोन करके सूचित करें। सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता संदीप ने कहा कि बाल विवाह करवाने वाले को एक साल की सजा व दो लाख रुपये जुर्माना भी लग सकता है या दोनों भी हो सकते हैं। बहादुरगढ़ नगर परिषद के चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा कि बाल विवाह रूपी बुराई को जड़ से खत्म करना जरूरी है, तभी लड़कियों के सपने साकार होंगे। ब्लाक समिति चेयरमैन जगदीप ने कहा कि बाल विवाह होने से लड़कियों का बचपन भी उनसे छीन जाता है और जल्द शादी से लड़कियां शारीरिक व मानसिक रूप से कमजोर हो जाती है। ऐसे में बाल विवाह के खिलाफ लगातार जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है तभी लड़कियां अपने बचपन को अपने इच्छा अनुसार जी पाएगी। इस अवसर पर संदीप जांगड़ा, पैरा लीगल वालेंटियर कर्मजीत छिल्लर शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें