फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में अनाज मंडी में सफाई व्यवस्था को लेकर चेयरपर्सन ने किया निरीक्षण, मौके पर लगवाई झाडू

शहर की अनाज मंडी के गेट नंबर तीन पर हर रोज सड़क पर डाले जा रहे कूड़े की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ मार्केट कमेटी के चेयरमैन विनोद कौशिक, वाइस चेयरमैन प्रदीप गुप्ता तथा नगर परिषद के अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान गेट नंबर तीन के आसपास फैली गंदगी और सड़क पर पड़े कूड़े को देखकर चेयरपर्सन सरोज राठी ने नाराजगी जताई। उन्होंने तत्काल प्रभाव से सफाई कर्मचारियों को बुलाकर मौके पर सफाई करवाई। चेयरपर्सन ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मंडी क्षेत्र में किसी भी सूरत में कूड़ा सड़क व मंडी क्षेत्र में नहीं डाला जाए और सफाई व्यवस्था को नियमित रूप से दुरुस्त रखा जाए। उन्होंने गंदगी के माहौल को लेकर मार्केट कमेटी के अधिकारियों व कर्मचारियों को फटकार भी लगाई। सरोज राठी ने मार्केट कमेटी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कूड़ा डालने के लिए मंडी परिसर में एक अलग और उपयुक्त स्थान चिन्हित किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि मार्केट कमेटी द्वारा कूड़ा एकत्र करने के लिए कोई स्थान तय किया जाता है, तो नगर परिषद की ओर से वहां कूड़ा कलेक्शन के लिए सेकेंडरी प्वाइंट बनाया जाएगा। इससे कूड़ा इधर-उधर बिखरने से बचेगा और आसपास गंदगी की समस्या नहीं रहेगी। इस मौके पर मार्केट कमेटी की सचिव अंजू, पार्षद राजेश तंवर, चेयरपर्सन प्रतिनिधि रमेश राठी, नगर परिषद के सफाई निरीक्षक सुनील हुड्डा, पंकज दहिया आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें