फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में दादरी तोय के पास बस-ट्रक की जबरदस्त टक्कर, 40 से अधिक यात्री घायल

झज्जर के दादरी तोय के पास आज सुबह नेशनल हाईवे पर एक निजी कंपनी की बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार 52 यात्रियों में से 40 से अधिक लोग घायल हो गए, जबकि ट्रक चालक भी चोटिल हुआ। प्रारंभिक जांच में ट्रक चालक की झपकी (नींद) को हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है। सभी घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। डिवाइडर तोड़कर ट्रक की सीधी टक्करजानकारी के मुताबिक, बस झज्जर के सिलानी गेट से फरुखनगर की ओर जा रही थी, जिसमें कुल 52 यात्री सवार थे। ये यात्री ज्यादातर निजी कंपनी के कर्मचारी थे। सुबह करीब 7 बजे दादरी तोय के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रक का चालक अचानक झपकी में आ गया। ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में घुस गया और सीधा बस से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।ट्रक चालक भी घायल होने के कारण मौके पर ही फंस गया, लेकिन स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। हादसे की सूचना मिलते ही झज्जर पुलिस और एम्बुलेंस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद सिविल अस्पताल ले जाया गया। ट्रक और बस दोनों को क्रेन की मदद से हटाया गया, जिससे हाईवे पर करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें