फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

900 साल की विरासत समेटे बुपनियां, इतिहास और संस्कृति की अनमोल धरोहर राजा भूप सिंह ने गांव की स्थापना की और उन्हीं के नाम पर इसका नाम बुपनियां जुडा

बादली। ऐतिहासिक गांव बुपनियां आज भी लगभग 900 वर्ष पुरानी अपनी गौरवशाली विरासत को संजोए हुए है। गांव का इतिहास राजा भूप सिंह से जुड़ा माना जाता है। स्थानीय बुजुर्गों के अनुसार राजा भूप सिंह ने ही इस गांव की स्थापना की थी और उन्हीं के नाम पर इसका नाम बुपनियां पड़ा। गांव के मध्य स्थित ऐतिहासिक धर्मशाला वर्षों से सामाजिक मेल-मिलाप, पंचायतों और धार्मिक आयोजनों का प्रमुख केंद्र रही है। वहीं नजफगढ़ की ओर जाने वाला प्राचीन दरवाजा आज भी गांव के समृद्ध इतिहास की गवाही देता है। इसके अलावा महल मोहल्ले की प्राचीन हवेलियां और ऐतिहासिक निर्माण गांव की सांस्कृतिक पहचान को जीवंत बनाए हुए हैं। बुपनियां का प्रसिद्ध जोहड़ भी गांव की महत्वपूर्ण धरोहरों में शामिल है। कभी यह जल संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र हुआ करता था। गांव के बुजुर्ग आज भी अपने पूर्वजों से मिली ऐतिहासिक जानकारियों और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। बुपनियां की धार्मिक परंपराएं भी इसकी विशेष पहचान हैं। गांव के विभिन्न हिस्सों में स्थित प्राचीन मंदिरों में वर्षभर 11 भंडारों का आयोजन होता है, जिनमें आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण करने पहुंचते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आधुनिक विकास के साथ-साथ गांव की ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण भी बेहद आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी सांस्कृतिक जड़ों और गौरवशाली इतिहास से जुड़ी रह सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें