बहादुरगढ़ नगर परिषद ने वेस्ट जुआं ड्रेन किनारे शुक्रवार को सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कबीर बस्ती और ढेहा बस्ती में बुलडोजर चलाया। वेस्ट जुआ ड्रेन के किनारे सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माणों को हटाने के लिए नगर परिषद की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और तोड़फोड़ अभियान शुरू किया।