बादली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने मतगणना केंद्र पर पहुंचकर अपनी पार्टी की जीत का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस बार भी एक बेहतर चुनाव लड़ा है और हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाना तय है। धनखड़ ने एग्जिट पोल्स के नतीजों को लेकर कहा कि एग्जिट पोल फाइनल नतीजे नहीं हैं। असली फैसला जनता के वोट से होता है, और हमें पूरा भरोसा है कि जनता ने भाजपा को ही चुना है।