फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: आईपीएस के परिवार को न्याय दिलाने के मामले में सड़कों पर उतरे बसपा कार्यकर्ता

आईपीएस वाई पूरन कुमार की आत्महत्या का मामला देश और प्रदेश में तूल पकड़ता जा रहा है। परिवार को न्याय दिलाने व दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को लघु सचिवालय में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बसपा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम एक मांग पत्र दिया है। पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव प्रवीण कुमार ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो कुमारी मायावती के आदेश अनुसार जिला प्रशासन के माध्यम से देश के राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया है। हमारी सरकार से मांग है कि एडीजीपी आईपीएस वाई पूरन कुमार के परिवार के साथ सरकार न्याय करें और सुसाइड नोट में जिन दोषी अधिकारियों के नाम हैं, उन्हें तुरंत पद से हटकर गिरफ्तार करें ताकि परिवार को न्याय मिल सके। कार्यकर्ताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने एडीजीपी के परिवार न्याय नहीं दिया और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की तो पार्टी सुप्रीमो कुमारी मायावती का अगला जो भी आदेश होगा, सभी कार्यकर्ता उस आदेश को पूरा करने का काम करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें