फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : झज्जर में सड़क हादसे में ईंट भट्ठा मजदूर की मौत

गिरावड़ मेडिकल कॉलेज के पास दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार कुरुक्षेत्र की सरस्वती कॉलोनी निवासी दर्शन कुमार झज्जर के हरिओम भट्ठे पर काम करता था। मंगलवार देर शाम को वह और उसका साथी विनोद बाइक पर किसी काम से जा रहे थे। जब दोनों गिरावड़ स्थित मेडिकल कॉलेज के पास पहुंचे तो सामने से गलत दिशा में आ रही बाइक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। इस हादसे में दर्शन की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से एक को रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें