फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में विश्व हिंदू परिषद व भारत विकास परिषद का विशाल रक्तदान शिविर, 103 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित

शाहिल शर्मा Updated Sun, 22 Feb 2026 02:04 PM IST

रविवार को विश्व हिंदू परिषद एवं भारत विकास परिषद बहादुरगढ़ द्वारा दिल्ली रोड स्थित ब्रह्म शक्ति संजीवनी अस्पताल में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला। उद्घाटन गीता ज्ञानेश्वर स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के सानिध्य में मुख्य अतिथि डॉ. राजेंद्र भारद्वाज, सरपंच अशोक राठी और अंतरराष्ट्रीय कराटे कोच रजनीश चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। स्वामी दिव्यानंद जी ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। डॉ. भारद्वाज ने नियमित रक्तदान शिविरों के आयोजन पर जोर दिया। शिविर में कुल 103 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। अतिथियों का सम्मान शाल व स्मृति चिन्ह देकर किया गया। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य नागरिकों व संस्थाओं का सहयोग रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें