फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: अमर उजाला की ओर से संवाद भवन में भविष्य ज्योति कार्यक्रम आयोजित

उपायुक्त वर्षा खांगवाल ने कहा कि यह आपका पढ़ाई करने का है। जब तक आप अपने लक्ष्य यानी नौकरी, खुद का रोजगार या जो आप चाहते हैं, वह नहीं पा लेते, आप अपने समय को खाली बैठकर नहीं गंवाएं। केवल पढ़ाई पर फोकस रखे और इस समय बेहतर तरह से प्रयोग करें। उपायुक्त वर्षा खांगवाल शनिवार को लघु सचिवालय स्थित संवाद भवन में अमर उजाला की ओर से आयोजित भविष्य ज्योति कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों व अध्यापकों को संबोधित कर रही थी। समारोह में अमर उजाला के भविष्य ज्योति कार्यक्रम के तहत सीबीएसई और एचबीएसई में दसवीं व बारहवीं में जिले में प्रथम, द्वितीय व तृतीय और राज्य में टॉप में स्थान प्राप्त करने विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रिलायंस की ओर से सिक्योरिटी एवं सीएसआर प्रमुख कर्नल रोमेल राज्यान और संस्कारम यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. महिपाल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में जिले के 38 सरकारी व निजी स्कूलों के दसवीं व बारहवीं 300 से अधिक विद्यार्थियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही अमर उजाला ओलंपियाड में जिले व राज्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें