फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में नेशनल कैंसर संस्थान के विश्राम सदन बाढ़सा में कर्नल आरसी चड्ढा ने कैंसर पीड़ितों का किया मनोरंजन

बाढ़सा स्थित देश के सबसे बड़े नैशनल कैंसर संस्थान के विश्राम सदन मे कर्नल आर सी चड्डा ने कैंसर पीड़ितों का मनोरंजन किया। चडडा फ़ौज में मोटिवेशनल गीत गाते है। दूरदर्शन औऱ आकाशवाणी दिल्ली की प्रख्यात गायिका लिली सिंह औऱ मेजर रवि जोशी ने भी संगीत कार्यक्रम में बड़े ही आनंदित माहौल मे संगीत किया। भजन शुरू करते हुए एक से बढ़कर एक सदाबहार पुराने बॉलीवुड गीत गाकर मरीजों औऱ उनके सहयोगियों का खूब मनोरंजन किया। दृश्य तो तब मनमोहक हो गया जब चौथी स्टेज की कैंसर मरीज बीच से उठ कर स्टेज के पास आयी औऱ उस पुराने गीत पर सुन्दर नृत्य करने लगी, उसको नृत्य करते देख बाकी मरीज औऱ उनके तिमारदार भी ताली बजाकर झूमने लगे औऱ कुछ नाचने लगे। कुल मिला कर कर्नल साहब ने अपने गीतों से खूब मनोरंजन किया। अंत मे उन्होंने कहाँ की महीने मे एक बार वो अपनी टीम के साथ विश्राम सदन जरूर आएंगे। श्री भाऊराव देवरा सेवा विश्राम सदन के संचालक राम बहादुर ने बताया कि रोगियों के मनोरंजन के लिए सदन की ओर से नई पहल की गई है जिसमें कलाकार के सहयोग से पीड़ितों का दर्द कम करने का प्रयास किया जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें