फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बहादुरगढ़ में आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में घनी सुबह जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग

बहादुरगढ़ के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र के पार्ट बी में रविवार की घनी सुबह एक जूता फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग में फैक्ट्री में रखा कच्चा व तैयार माल पूरी तरह जलकर राख हो। साथ ही मशीन भी जल गई। सूचना फायर ब्रिगेड विभाग को मिली तो दस्ता आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचा। आज सुबह 5 बजे लगी बताई गई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर आग बुझाने में जुटे रहे। लगभग 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया गया। फायर ऑफिसर रविंद्र कुमार ने बताया कि सुबह फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली तो कर्मचारी आग बुझाने के लिए गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे। आग में पूरी फैक्ट्री जलकर खाक हो गई। आग पार्ट बी में 2485- 2486 नम्बर फैक्ट्री में लगी है। कई गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें