महाराष्ट्र के नागपुर में 4 से 11 अप्रैल तक आयोजित अंडर-17 जूनियर बॉयज़ नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बहादुरगढ़ के गांव बालोर के खिलाड़ी यश यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीत लिया। यश ने हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए पूरे टूर्नामेंट में दमदार खेल दिखाया और फाइनल मुकाबले में सर्विसेज आर्मी टीम के खिलाड़ी को हराकर खिताब अपने नाम किया। कोच राहुल सैनी ने बताया कि फाइनल मुकाबले में यश यादव ने बेहतरीन तकनीक और तेज मुक्कों के दम पर निर्णायक जीत दर्ज की। यश यादव, हरिश यादव के पुत्र हैं और बालोर गांव के निवासी हैं। वह बहादुरगढ़ की बजरंग बॉक्सिंग अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। यश की इस उपलब्धि से परिवार, अकादमी और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अब यश यादव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे और उज्बेकिस्तान में होने वाली प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन दिखाया।