फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़: सगे भाई ने की भाई की हत्या, फोन करके बोला मैंने श्रीकांत को मार दिया है, वारदात के बाद आरोपी फरार

बहादुरगढ़ के छोटूराम नगर में सगे भाई द्वारा छोटे भाई की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी श्रीकांत के रूप में हुई है, जो अपने बड़े भाई अरुण के साथ छोटूराम नगर में रहकर मजदूरी करता था। मृतक की बहन रूबी ने बताया कि रात 12:51 बजे अरुण का फोन आया, जिसमें उसने कहा कि मैंने श्रीकांत को मार दिया है। पहले तो उन्हें इस बात पर विश्वास नहीं हुआ, लेकिन उन्होंने तुरंत परिचितों को सूचना दी। इसके बाद प्रेम नगर निवासी परिचित सोनू मौके पर पहुंचा, जहां श्रीकांत का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। तब तक पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी थी। वारदात के बाद आरोपी अरुण मौके से फरार हो गया। परिजनों ने उससे कई बार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। सुबह एक बार किसी महिला ने फोन रिसीव किया, जिसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें