फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: नशे के खिलाफ स्कूल में निकाली गई जागरूकता रैली

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से जिला के विभिन्न स्थानों, गावों व स्कूलों में नशा मुक्ति हरियाणा मिशन के अंतर्गत जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर की तरफ से जिला में हर सरकारी व प्राइवेट स्कूल में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक लीगल लिटरेसी क्लब बनाए गए हैं। उन क्लबों में सोमवार को नशा मुक्त अभियान के तहत स्लोगन राइटिंग, पोस्टर मेकिंग, प्रतियोगिता कराई गई। इन प्रतियोगिताओं में जिला झज्जर में स्कूलों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिन विद्यार्थियों ने पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया है, उन विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने नशा मुक्त अभियान के तहत रैली निकाली। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव विशाल ने बताया कि अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विशेष कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों व आमजन को नशीली दवाओं के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें