जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर, एमडीडी आफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में विश्व मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अलग-अलग विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत एमडीडी ऑफ इंडिया से मनोज कुमार ने मुख्यातिथि सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल तथा अन्य विभागों से आए अधिकारियों के स्वागत के साथ की। इसके बाद मानव तस्करी विरोधी इकाई से सहायक उपनिरीक्षक संदीप कुमार ने मानव तस्करी क्या है और मानव तस्करी के अन्तर्गत आने वाली धाराओं, मानव तस्करी से पीड़ित व्यक्ति के जीवन पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव को लेकर विस्तार से बताया।