फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : झज्जर में आंगनबाड़ी वर्कर का धरना दूसरे दिन भी जारी, तीन दिवसीय हड़ताल पर वर्कर

आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ दूसरे दिन भी लघु सचिवालय में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। वर्करों ने बुधवार से तीन दिवसीय हड़ताल शुरू की है, जिसमें वे अपनी पूर्व में रखी गई मांगों को पूरा करने की मांग कर रही हैं। आंगनबाड़ी वर्कर यूनियन की प्रधान बालेश जाखड़ ने कहा कि उनकी कोई नई मांग नहीं है, बल्कि वे उन्हीं मांगों को लेकर संघर्ष कर रही हैं जो पहले से लंबित हैं। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वर्करों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी सभी मांगों को पूरा नहीं करती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। आंगनबाड़ी कर्मचारी वेतन बढ़ोतरी, स्थायीकरण और अन्य सुविधाओं की मांग कर रही हैं। प्रदर्शन में भारी संख्या में आंगनबाड़ी वर्कर्स शामिल रहीं। हड़ताल के कारण आंगनबाड़ी केंद्रों में कामकाज प्रभावित हो रहा है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे अपना आंदोलन और तेज करेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें