फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में रोडवेज वर्कशॉप में योग युक्त हरियाणा-नशा मुक्त हरियाणा थीम के साथ कार्यक्रम आयोजित

रोडवेज वर्कशॉप परिसर में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग अभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। एक साथ झज्जर वासियों ने योग अभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागी बनते हुए योग किया। योग अभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ बहादुरगढ के विधायक राजेश जून ने किया। डीसी वर्षा खांगवाल ने कार्यक्रम के आयोजन के उद्देश्य से अवगत कराया और जिला वासियों को योग को अपने जीवन की दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। योग प्रोटोकॉल के तहत सभी ने मिलकर योगाभ्यास किया। अंतरराष्ट्रीय थीम -स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग के अनुरूप काफी संख्या में वृद्धजनों ने भी योग करते हुए स्वस्थ रहने का संदेश दिया। योग अभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान बिरधाना, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि, डीसीपी दीप्ति गर्ग, डीसीपी शुभम सिंह, एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर रवि मीणा, एसडीएम बादली विशाल कुमार, सीटीएम रितू मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें