फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी पर दो वोट बनवाने का आरोप, इनेलो नेता कपूर राठी ने की कानूनी कार्रवाई की मांग

बहादुरगढ़ नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी एक बार फिर विवादों में आ गई हैं। इनेलो नेता एवं पैक्स डायरेक्टर कपूर राठी ने आरोप लगाया है कि सरोज राठी के नाम पर अलग-अलग बूथों पर दो वोट दर्ज हैं। इस संबंध में उन्होंने उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) को लिखित शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कपूर राठी के अनुसार वर्ष 2026 की विधानसभा तथा वर्ष 2022 के नगर परिषद चुनाव की मतदाता सूची में सरोज राठी का नाम दो स्थानों पर दर्ज है। उनका दावा है कि विधानसभा मतदाता सूची में बूथ नंबर 142 पर वोट नंबर 196 तथा बूथ नंबर 161 पर वोट नंबर 540 पर नाम दर्ज है। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों प्रविष्टियों में उम्र का चार वर्ष का अंतर दर्शाया गया है, जबकि एपिक नंबर भी दो है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि नगर परिषद की मतदाता सूची में वार्ड नंबर 16 के अंतर्गत भी सरोज राठी के नाम से दो वोट दर्ज हैं। कपूर राठी ने इसे चुनावी नियमों का उल्लंघन बताते हुए संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कर दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि सरोज राठी पर पहले स्टाम्प ड्यूटी में कथित अनियमितताओं के आरोप लग चुके हैं और प्रशासन द्वारा स्टाम्प ड्यूटी की वसूली के लिए नोटिस भी जारी किया जा चुका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें