लाइनपार क्षेत्र में खेलते समय हुए दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। लाइनपार के विकास नगर निवासी मिस्टी वीरवार को अपनी बहन के साथ घर में खेल रही थी। इसी दौरान खेल-खेल में उसके गले में रस्सी का फंदा लग गया और वह सीढ़ियों से नीचे गिर गई। गंभीर हालत में परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही लाइनपार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया है।