फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: "पार्टी का दिवाला पिटने और हाशिये पर आने के बाद जेजेपी को आई चौटाला साहब की याद"

इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला ने कहा है कि हरियाणा में हुड्डा ने भाजपा के साथ मिलीभगत कर पर्दे के पीछे खेल खेला। उसी खेल से भाजपा को जिताने और कांग्रेस को हराने का काम किया गया, जिसकी वजह से अब हरियाणा में कांग्रेस हाशिये पर आ गई है। अभय चौटाला रविवार को गांव सिलानी में पार्टी की एक जनसभा को संबाेधित कर रहे थे। जनसभा के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए अभय चौटाला ने जेजेपी के ओमप्रकाश चौटाला का फोटाे लगाए जाने के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जब यह लोग जनता के बीच जाएंगे तो इनसे लोग ही इस बारे में सवाल पूछेंगे। सभी को पता है कि 2018 से 2025 के बीच इन लोगों ने चौटाला साहब की कोई सुध नहीं ली। अब प्रदेश में इनकी पार्टी का दिवाला पिट चुका है और पार्टी हाशिये पर आ गई है, तब इन लोगों को चौटाला साहब की याद आई है। चौटाला ने कहा कि इतिहास गवाह है कि राजनीतिक जीवन में जिस किसी ने भी अपने बुजुर्गों का अपमान किया है, उन्हें समय-समय पर जनता ने सबक सिखाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें