फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के जिला स्तरीय कार्यक्रम में उमड़ा श्रद्धा व आस्था का सैलाब

सोमनाथ मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शहर के बाबा प्रसाद गिरि मंदिर में सोमवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पहुंचने पर डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद संजय भाटिया और विशिष्ट अतिथि बहादुरगढ़ विधायक राजेश जून का स्वागत किया। इस दौरान भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस अवसर पर गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कुरुक्षेत्र से राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का लाइव संबोधन श्रद्धालुओं को प्रसारित किया गया। मुख्यातिथि राज्यसभा सांसद संजय भाटिया ने कहा कि सोमनाथ मंदिर केवल आस्था का प्रतीक नहीं बल्कि भारत की दृढ़ता, संस्कृति और आत्मसम्मान का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि हजारों वर्षों की चुनौतियों और अनेक आक्रमणों के बावजूद हमारी संस्कृति और विरासत जीवित रही, क्योंकि देशवासियों ने अपनी आस्था और संस्कारों को कभी टूटने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक स्थल सदियों पुरानी आध्यात्मिक परंपरा का केंद्र रहा है। बाबा प्रसाद गिरि से लेकर अब तक अनेक संत महात्माओं ने इस धरोहर को संभालने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। उन्होंने मंदिर परिसर में भगवान शिव का जलाभिषेक के साथ-साथ बाबा प्रसाद गिरी की समाधि को नमन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें