स्वास्थ्य विभाग की तरफ से संवाद भवन में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अतिरिक्त उपायुक्त जगनिवास ने शिरकत की जबकि अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादियान ने की। कार्यक्रम के दौरान टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले की उपलब्धियों को साझा किया गया। सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादियान ने बताया कि वर्ष 2025 में जिले की कुल 67 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया, जिनमें 14 गोल्ड, 14 सिल्वर एवं 39 ब्रोंज श्रेणी में शामिल हैं। इन पंचायतों को गांधीजी की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि जिले में टीबी नियंत्रण की प्रमुख उपलब्धियां में टीबी नियंत्रण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। ग्राम पंचायतों को तीन स्तरों पर सम्मानित किया गया। 14 पंचायतों को स्वर्ण चिन्ह के साथ सम्मानित किया गया, जिसमें गांव छबीली, खेड़ा थ्रू, बिठला, सरोला, शाहजहांपुर बिलोचपुरा, सूरजगढ़, बंबूलिया, बहालगढ़, एमपी माजरा, जगतपुर, गंगडवा, निमाना, कैमलगढ़ शामिल हैं। इसके अलावा सिल्वर चिन्ह के लिए दानपुर, अहरी, कोका, खेड़ी सुल्तान, खानपुर खुर्द, बाबेपुर, मलिकपुर, रामपुरा, गिरावड, शाहपुर, लुक्सर, ढाणी दादरी तोए, गांगटान, छोछी कांस्य के लिए कंवाहा, कुंजिया, फतेहपुरी, चांदपुर, असदपुर खेड़ा, लड़ायन, नया गांव, ढाणी एहिरण, ढाणी सैनियान, गोरिया, मोहनबाड़ी, खानपुर कला, चेहडा, सासरोली, धनिया, जटवाड़ा, गिरधरपुर, बाबपुर, रेढूवास, ढाणी साल्हावास, हुमायूंपुर धनिरवास, ढाना, सुलोढ़ा, बागपुर, अच्छेज, पहाड़ीपुर, सुरखपुर, आजाद नगर, ग्वालिसन, खेड़ी होशदारपुर, बामनोला, लाड़पुर, कुकडोला, जसोरखेड़ी, दहकोरा, मेहंदीपुर, मदाना कलां, मदाना खुर्द शामिल हैं। इस अवसर पर टीबी विभाग की तरफ से नोडल अधिकारी डाॅ. कुणाल कादियान, डीपीसी शमशेर, मीनाक्षी, मोहित, श्रीभगवान, अजीत मौजूद रहे।