फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों का तीसरे दिन भी प्रदर्शन, 11 से 13 अगस्त तक राज्यव्यापी हड़ताल का ऐलान

Naveen Updated Wed, 05 Aug 2026 03:40 PM IST

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) बहादुरगढ़ में संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों ने लगातार तीसरे दिन भी निजीकरण और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता संयुक्त रूप से उमेश और सुमित देशवाल ने की, जबकि मंच संचालन यूनिट सचिव राकेश और अमित ने किया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सर्किल सचिव बिजेंद्र फोगाट, राज्य कमेटी सदस्य रविंद्र दलाल, एसकेएस ब्लॉक प्रधान बिजेंद्र सैनी, इनेलो नेता शीला राठी और कुलासी के सरपंच हवा सिंह ने सरकार की बिजली क्षेत्र में निजीकरण की नीतियों का विरोध किया। वक्ताओं ने कहा कि 6 से 8 अगस्त तक सब-यूनिट स्तर पर जनता के बीच जाकर सरकार की नीतियों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा, जबकि 11, 12 और 13 अगस्त को कर्मचारी, किसान, जनसंगठन, सेवानिवृत्त कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से राज्यव्यापी हड़ताल करेंगे। संघर्ष समिति ने सरकार से बिजली वितरण के निजीकरण पर रोक लगाने, स्मार्ट मीटर योजना वापस लेने, लंबे समय से कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने, समान काम के लिए समान वेतन लागू करने तथा एक्स-ग्रेशिया नीति में सुधार करने की मांग की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें