फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद बहादुरगढ़ में आज 203 सफाई कर्मचारी राष्ट्रीय हड़ताल पर, मांगों को लेकर देवीलाल पार्क तक प्रदर्शन

सफाई कामगार संघर्ष समिति हरियाणा के आह्वान पर नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा (संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा) के बैनर तले आज नगर परिषद बहादुरगढ़ में राष्ट्रीय व्यापी हड़ताल का आयोजन किया गया। हड़ताल की अध्यक्षता इकाई प्रधान राजेश बालगुहेर ने की, जबकि संचालन सचिव अमित परनाला ने किया। हड़ताल के तहत नगर परिषद बहादुरगढ़ के गेट पर 203 कच्चे और पक्के सफाई कर्मचारी तथा ठेके पर कार्यरत सभी कर्मचारी काम बंद कर धरने पर बैठे। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की। इसके बाद सुबह करीब 11 बजे सभी कर्मचारी नगर परिषद से रैली निकालते हुए प्रदर्शन के रूप में देवीलाल पार्क पहुंचे। कर्मचारियों की मुख्य मांगों में हाईकोर्ट के फैसले को लागू करते हुए 10 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा समाप्त करना, चार श्रम कानूनों को रद्द करना, स्थायी भर्ती करना, पुरानी पेंशन बहाल करना और न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये करना शामिल है। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें