गांव परनाला में पशु अस्पताल की करीब 20 वर्षों से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई है। सन 2000 से लगातार ग्रामीणों द्वारा उठाई जा रही इस मांग को प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीकृति प्रदान करते हुए गांव को पशु अस्पताल की सौगात दी है। यह अस्पताल नाहरा-नाहरी रोड पर स्थित पंचायती जमीन पर बनाया जाएगा। इस अस्पताल के निर्माण से बहादुरगढ़ शहर के वार्ड नंबर एक से लेकर वार्ड बारह तक के पशुपालकों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही शहर के लाइनपार क्षेत्र के लोगों को भी बेहतर पशु चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। ग्रामीणों का कहना है कि अब बीमार पशुओं के इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इस अवसर पर सरपंच एसोसिएशन प्रधान अशोक राठी, सूरत नम्बरदार, डॉ. सुखबीर, विक्की, जोगी, प्रमोद, प्रीतम, रामकरण, जगबीर, तेजपाल, नेशी, राजू, अमित, नूनू, विनोद, परविंदर, सुभाष, सचिन सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में अहम कदम बताया।