फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में हड़ताल का 14वां दिन; सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, मांगें पूरी करने की उठाई आवाज

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा एवं सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल गुरुवार को 14वें दिन भी जारी रही। हड़ताल की अध्यक्षता इकाई प्रधान राजेश बालगुहेर ने की, जबकि मंच संचालन सचिव अमित ने किया। कर्मचारियों ने सरकार से 23 और 31 दिसंबर 2025 को आए सुप्रीम कोर्ट व हाई कोर्ट के आदेशों के अनुसार 5 व 10 साल पूरे कर चुके कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा समाप्त करने, पुरानी पेंशन बहाल करने तथा कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की मांग उठाई। कर्मचारियों ने अग्निशमन विभाग फरीदाबाद के शहीद कर्मियों भवी चंद शर्मा और रणबीर को शहीद का दर्जा, एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा और परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी की। वहीं भूख हड़ताल के दौरान मृत सफाई कर्मचारी राजेश के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें