झज्जर कोर्ट में आसौदा गांव के पूर्व सरपंच को गोली मार दी गई। बताया जा रहा है कि पूर्व सरपंच राजीव उर्फ काला हत्या के केस में आरोपी है जिसे अम्बाला जेल से झज्जर कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था जहां उसपर नजफगढ़ के रहनेवाले रोहित और सिकंदर ने हमला कर दिया। पुलिस ने दोनों हमलावरों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।